प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस ने गठित की समिति, 23 तक मांगे नाम

नगरीय निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय समिति​ का गठन किया गया है। सभी से 23 जनवरी तक बंद लिफाफे में दावेदारों के नाम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि निकायों के दावेदारों को चयन समिति में शामिल नहीं किया जाएगा। समिति में जिला अध्यक्ष को संयोजक बनाया गया है। जिला प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सदस्य के रुप में सांसद-पूर्व सांसद-पूर्व प्रत्याशी, क्षेत्रीय ​ि‍वधायक-पूर्व मंत्री-पूर्व विधायक, निगम के पूर्व महापौर-पूर्व सभापति, पालिका के पूर्व अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, मोर्चा-संगठन के जिलाध्यक्ष आैर नगरीय निकायों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *