रायपुर | फिरोजपुर रेल मंडल में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इस कारण रायपुर से उधमपुर जाने वाली दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस जनवरी और फरवरी माह में अलग-अलग तारीख को रद्द रहेगी। अचानक ट्रेन रद्द होने से उन लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी जो पहले से कंफर्म टिकट लेकर यात्रा की प्लानिंग कर रहे थे। जानिए किस दिन रद्द : दुर्ग-ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 22, 29 जनवरी, 26 फरवरी, ऊधमपुर- दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस 24, 31 जनवरी और 28 फरवरी, दुर्ग- ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी और 4 मार्च, ऊधमपुर- दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस 23, 30 जनवरी, 2025, 6, 13, 20, 27 फरवरी और 6 मार्च को रद्द रहेगी।


