भ्रमण के लिए अनुमति किसने दी, हादसे के लिए कौन जिम्मेदार

भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के द्वारा केंवटटोला के स्कूली बच्चों का कोंडागांव में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हुए बस दुर्घटना पर विधायक इंद्रशाह, देवानंद कौशिक प्रवक्ता की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। विधायक मंडावी ने इस हृदय विदारक दुर्घटना से व्यथित परिवारों के पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मंडावी ने इस अपूरणीय क्षति जान और माल के लिए शासन प्रशासन से आर्थिक मुआवजा प्रदान कर पीड़ित परिवारों को राहत देने की भी मांग की। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने तुरंत जांच कमेटी बिठाकर निष्पक्ष जांच की मांग शासन के मातहत अधिकारियों को करने कहा और दोषियों को दंडित करने के लिए कहा अन्यथा कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के सम्मान में सड़क में उतरने की चुनौती दिया। जांच कमेटी में विभिन्न पहलुओं जैसे शैक्षणिक अनुमति कब और किसने दी। प्रयुक्त वाहन की क्षमता कितनी थी। सवार कितने थे। चालक की मनोदशा व वाहन की गति, बच्चों की देखरेख में शिक्षकीय स्टॉफ के अनुपातिक अंतर, शैक्षणिक भ्रमण का दायरा, बच्चों के स्वास्थ्य एवं सावधानी की बारीकी से निष्पक्ष जांच की बात पत्रकारों के समक्ष रखा। बच्चों की आड़ में शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर पिकनिक मना रहे अधिकारी कर्मचारी: विधायक ने कहा कि 4 बच्चे रायपुर मेकाहारा तथा सफाईकर्मी सहित 4 बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला तथा एक शिक्षक तथा शिक्षक के परिजन कोंडागांव में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। मेकाहारा में भर्ती कल्पना साहू गंभीर है जिनका जबड़ा तीन जगह से टूटा हुआ है। इस लापरवाही का जिम्मेदार जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग है। बच्चों और पालकों से पैसे ऐंठकर शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर अघोषित पिकनिक मनाने बच्चों के जान को जोखिम में डालकर ले जा रहे हैं। इन सब मामलों से जाहिर होता है कि जिला की प्रशासनिक प्रमुख कलेक्टर का भी नियंत्रण विभागों में नहीं है। इसी तरह डुंडेरा के बच्चों को भी पिकअप में ठूंसकर सियादेही पर्यटन स्थल भ्रमण के लिए तथा गोटाटोला के बच्चों को भारत ट्रेवल्स की बस से शैक्षणिक भ्रमण के नाम से पिकनिक ले जाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *