राजनांदगांव । श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को हुई। शीला थीजन स्कूल के सामने शिव मंदिर पंचशील कॉलोनी गली नंबर 5 ममता नगर में आयोजन हो रहा है। श्रीमद भागवत कथा 29 जनवरी तक चलेगी। कथा वाचन समय दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। केके तिवारी ने बताया िक कथा वाचक भगवताचार्य पंडित सुरेश प्रसाद शर्मा हैं। पहले दिन मंडप पूजन एवं गोकर्ण महात्म्य हुआ। 22 जनवरी से कथा शुरू होगी। आयोेजन सभी वार्डवासियों द्वारा किया जा रहा है।


