बालेर कस्बे में आबादी के बीच मे होकर निकल रही हाइटेंशन लाइन हादसे को न्यौता दे रही है। कस्बे में रेबारी,कोली, वाल्मिकी, कुम्हार मोहल्ले में होकर जैमिनी चोक तक जर्जर हाइटेंशन लाइन हादसे का सबब बनी हुई है। इस जर्जर लाइन के कई बार टूटने से हादसे होते होते बच गए। बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी गम्भीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।


