भास्कर न्यूज| प्रतापगढ़ संगीतमय सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव शहर के दीपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही है। श्रीमद्भागवत के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य पं. श्याम (खेरोट) ने ध्रुव चरित्र, राजा वेन, अजामिल उपाख्यान के वर्णन किए। इसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे, तत्पश्चात आरती हुई। शुक्रवार को कथा में भगवान राम जन्म, कृष्ण जन्म होगा। साथ ही जीवंत झांकी बनाई जाएगी।


