मांसपेशीय दुर्विकार से पीड़ित दिव्यांगजन 15 तक आवेदन

अलवर| मांसपेशीय दुर्विकार से पीड़ित विशेष योग्यजन इलेक्ट्रिकल पावर व्हीलचेयर प्राप्त करने के लिए 15 जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सायं 6 बजे तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में जमा कराना होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र पीला (40 से 79 प्रतिशत) अथवा नीला (80 प्रतिशत या उससे अधिक) और मूल निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। आवेदन की पात्रता, प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.dsap.rajasthan.g ov.in पर भी उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *