राजनांदगांव| शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए व्याख्याता मो. आसिफ हिंगोरा को सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान मुस्लिम समाज के सम्मेलन में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रदान किया। मुस्लिम समाज ने 19 जनवरी को ईदगाह मैदान में सम्मेलन रखा था। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले समाज के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसी के तहत मो. आसिफ का शिक्षा अवार्ड से सम्मान किया गया। व्याख्याता मो. आसिफ को नवाचार के लिए दिल्ली व रायपुर में नवाचारी शिक्षक रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता व साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रोफेसर यासर कुरैशी व व्याख्याता मोहम्मद आसिफ ने जजमेंट का कार्य भी किया। इस दौरान रहीम अहमद शकील, रज्जाक बड़गुजर, मोहम्मद हफीज, रशीद भाई, एजाज सिद्दीकी, मंसूर अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।


