भैरूंदा| भैरूंदा में 11 जनवरी को हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम श्रीराम बस्ती के तत्वावधान में इंदौर रोड स्थित सुदामा पैलेस मैरिज गार्डन में होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में जातिवाद की खाई को खत्म कर संगठित हिंद की कल्पना को साकार करना है। आयोजन समिति ने सम्मेलन के लिए दो विशेष स्लोगन जारी किए हैं ‘जाति पाति की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई’ और ‘संगठित हिन्दू, समर्थ भारत’। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत समरसता भोज है। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। ऊँच-नीच और भेदभाव को भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं। आयोजन स्थल को सजाया जा रहा है। समिति का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक एकता की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।


