कृष्णा कैंसर हॉस्पिटल में निशुल्क जांच शिविर आज

भास्कर संवाददाता| सीहोर कृष्णा कैंसर हॉस्पिटल द्वारा आज शुक्रवार को लोगों के लिए निशुल्क कैंसर परीक्षण एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर लक्षिता सनसनवाल हेल्थ सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो सुबह 11 बजे शहर के गंगा आश्रम राजा का बाग स्थित डॉ. बीके चतुर्वेदी देव कार्डियक एंड डायबिटिक केयर सेंटर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में कृष्णा कैंसर हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार (एमडी, डीएम – मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) द्वारा मरीजों को कैंसर से संबंधित परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कैंसर की प्रारंभिक जांच, लक्षणों की पहचान व आगे के उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि कैंसर की समय पर पहचान व उपचार के लिए अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *