ट्रेन से गिरा युवक, 3 घंटे तक नहीं पहुंची एंबलुेंस

अकोदिया| अकोदिया में गुरुवार दोपहर करीब 2.45 बजे ट्रेन से गिरने के बाद विशाल त्रिवेदी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गहरी चोट लगी। एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बावजूद उन्हें अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लग गया। देवास के त्रिलोक नगर निवासी विशाल त्रिवेदी दिनेश शुजालपुर से देवास जा रहे थे। वह भोपाल से दाहोद जाने वाली ट्रेन से नेवज ब्रिज के पास गिर गए। घटना के समय वह शराब के नशे में थे। सूचना मिलने पर डायल 112 को कॉल किया गया। जवाब मिला कि वाहन सर्विसिंग में है। इसके बाद 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन वह भी तीन घंटे तक नहीं पहुंची। निवासी नितेश जायसवाल ने घायल युवक की मदद की। वह विशाल को अकोदिया रेलवे स्टेशन लाए। फिर एक ऑटो-रिक्शा से सिविल अस्पताल अकोदिया पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *