झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांगठनिक जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नाम लगभग तय हो गए हैं। रांची महानगर से वरुण साहू, रांची ग्रामीण पूर्वी से विनय महतो धीरज और रांची ग्रामीण पश्चिमी से नरेंद्र सिंह का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। पलामू में अमित तिवारी और लोहरदगा में अजय पंकज जिला अध्यक्ष होंगे। गुरुवार को इन सभी संभावित अध्यक्षों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा। किसी भी जिले में इनके खिलाफ नामांकन नहीं होने के कारण ये निर्विरोध चुने जाएंगे। संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार तक सभी जिलों के अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। -शेष पेज 9 पर {धनबाद ग्रामीण मोहन कुंभकार {कोडरमा अनूप जोशी {हजारीबाग विवेकानंद सिंह {रामगढ़ संजीव सिंह बावला {चतरा रामदेव सिंह गंझू {पलामू अमित तिवारी {गढ़वा उदय कुशवाहा {जमशेदपुर नगर संजीव सिन्हा (संभावित) {सरायकेला हरेकृष्ण प्रधान {चाईबासा गीता बलमुचू {बोकारो वीरभद्र सिंह (संभावित) {लातेहार बंशी यादव {गुमला सागर उरांव {सिमडेगा दीपक पुरी सांगठनिक जिले संभावित जिला अध्यक्ष {रांची महानगर वरुण साहू {रांची ग्रामीण पूर्वी विनय महतो धीरज {रांची ग्रामीण पश्चिमी नरेंद्र सिंह {लोहरदगा अजय पंकज {साहिबगंज गौतम यादव {पाकुड़ सरिता मुर्मू {गोड्डा लक्ष्मी चक्रवर्ती {जामताड़ा सुमित शरण {देवघर सचिन रवानी {दुमका रूपेश मंडल {गिरिडीह नगर रंजीत राय {गिरिडीह ग्रामीण महेंद्र वर्मा {धनबाद महानगर श्रवण राय


