बैकुंठपुर | ब्लॉक मुख्यालय के रटगा ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण स्थल से चोरों ने सबमर्सिबल पंप, तार व अन्य उपकरण चोरी कर फरार हो गए है। खोजबीन करने पर जब कही पता नहीं चला तो, एक सप्ताह बाद ठेकेदार की शिकायत पर चरचा थाना में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सूरजपुर निवासी ठेकेदार गुप्तेश्वर पांडेय के द्वारा ग्राम रटगा में पीएचई विभाग मे जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। घटना वाले दिन 13 जनवरी की रात ग्राम रटगा के पानी टंकी के पास बने क्लोरीनेटर रूम में निर्माण सामाग्री रखकर ताला बंद किया। यहां सबमर्सिबल पम्प 1.5 एचपी, 2 एचपी का सबमर्सिबल पंप 1-1 नग, 1.5 एचपी का स्टार्टर 2 नग, 2 एचपी का स्टार्टर 1 नग, केबल 500 मीटर, 12 एमएम सर्विस वायर 1 बंडल रखा था। इसे चोर 13 जनवरी की रात चोरी कर फरार हो गए। चोरी किए गए उपकरणों की कीमत 65 हजार रुपए बताई गई है।


