बोकारो | राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, बोकारो के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर अभी तक अंचल कार्यालय के पंजी टू की जांच अधूरी है। उन्होंने कहा है कि अंचल कार्यालय चास और भूमि सुधार उप समाहर्ता चास ने सूचना दी थी कि चास में 13 हल्का है। परन्तु पंजी टू की जांच के क्रम में हल्का तीन, चार, आठ, नौ और हल्का 11 के छह पृष्ठ ही उपलब्ध कराया गया। इस तरह चास अंचल के पंजी टू की जांच अधूरी है। जिसकी जांच कराने की मांग डीसी से की है।


