वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन बुधवार को न्यूयॉर्क में हो गया। बताया जा रहा है उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है। अग्निवेश वेदांता ग्रुप की फर्म तलवंडी साबो पावर लिमिटेड बोर्ड में शामिल थे। अग्निवेश को अमेरिका में स्कीइंग के समय चोट लग गई थी। उनके निधन की खबर से चंदनकियारी के सियालजोरी स्थित वेदांता के स्टील प्लांट के कर्मियों और अधिकारियों सहित व्यवसाय जगत में शोक की लहर है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा कर अपने पुत्र अग्निवेश के असामयिक निधन की जानकारी दी। इस संदेश के सामने आते ही उद्योग जगत, राजनीतिक, सामाजिक और कॉरपोरेट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, लोगों ने संवेदनाएं प्रकट की हैं। अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। उन्होंने कहा कि एक पिता के कंधे पर बेटे की अर्थी उठना सबसे बड़ा दुख होता है। उन्होंने बताया कि अग्निवेश अपने एक मित्र के साथ अमेरिका में स्कीइंग के लिए गए थे। जहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हो गई। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार हो रहा था और परिवार को उम्मीद थी कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। वह जमीन से जुड़े इंसान थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *