जालंधर| न्यू कैलाश नगर इलाके में चोर ने घर के बाहर से मात्र 10 मिनट के भीतर मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। पीड़ित नवीन मल्होत्रा ने बताया कि बाइक घर के बाहर खड़ी थी। महज 10 मिनट के लिए किसी काम से घर के अंदर गए। जब वापस आए, तो बाइक वहां से गायब था। नवीन ने आसपास खूब बाइक ढूंढी लेकिन वह नहीं मिली। जब पीड़ित ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, तो पता चला कि एक चोर गली में मोटरसाइकिल की रेकी कर रहा था। मौका मिलते ही उसने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित नवीन मल्होत्रा ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।


