जालंधर| थाना-7 की पुलिस ने गश्त के दौरान फोलड़ीवाल निवासी सनी सहोता को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल गोबिंद सोढ़ी की टीम लिंक रोड लोहार नंगल के पास पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहा सनी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और तलाशी ली, तो उसकी जेब से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था।


