जालंधर| स्वास्थ्य विभाग ने आठ जनवरी से शुरू होने वाली हेल्थ बीमा कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। इस योजना में जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रो और कॉमन सर्विस सेंटर पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे, लेकिन सरकार की गाइडलाइंस न आने से रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थी परिवार को एक साल में 10 लाख रुपए के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस बीमा योजना में 2200 बीमारियों को कवर किया गया है। इस संबंध में डीएमसी डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ से बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी गाइडलाइंस नहीं आईं हैं। गाइडलाइंस आने के बाद ही काम शुरू होगा।


