माघ मेले को लेकर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को राहत, सीधी ट्रेन सेवा शुरू

जालंधर| उत्तर रेलवे ने माघ मेले के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमृतसर-प्रयागराज और फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज के बीच आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर स्पेशल (04656/04655): ट्रेन संख्या 04656 अमृतसर से प्रयागराज के लिए 12, 16, 21, 30 जनवरी और 13 फरवरी 2026 को चलेगी। सुबह 05:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04655 प्रयागराज से 13, 17, 22, 31 जनवरी और 14 फरवरी को रात 8 बजे चलकर अगले दिन शाम 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रायबरेली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट स्पेशल (04658/04657): ट्रेन 04658 फिरोजपुर कैंट से 11, 28 जनवरी और 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04657 प्रयागराज से 12, 29 जनवरी और 13 फरवरी को रात 11:40 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन लोहियां खास, फिल्लौर, लुधियाना, मुरादाबाद, बरेली और प्रतापगढ़ होते हुए जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालुओं को प्रयागराज में पवित्र स्नान के लिए आने-जाने में सुगमता होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये सभी गाड़ियां पूर्णतः आरक्षित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *