बैकुंठपुर | दूल्हे के बड़े भाई ने शादी के दौरान कार की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर लड़के वाले बारात वापस ले गए। पटना तहसील के करहियाडांड के प्रमिला सोनवानी (22 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने शिवलाल व छोटेलाल के खिलाफ दहेज प्रकरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया नगर निवासी छोटेलाल के साथ विवाह तय हुआ था। 21 अप्रैल 2024 को बारात लेकर करहियाडांड पहुंचे थे। यहां हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ, लेकिन जैसे की दूल्हे ने सिंदूर की रस्म पूरी कर रहा था, इस दौरान बड़े भाई शिवलाल ने कार की मांग कर छोटे भाई को सिंदूर लगाने से मना कर दिया। और मांग रखी कि पहले दहेज में कार दो। वधु मौके पर बेहोश होकर गिर गई। जबकि इससे पहले जय माला व सात फेरे हो चुके थे। दहेज में कार नहीं दे पाने के चलते दुल्हा बारातियों के साथ वापस चला गया।


