भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं जिले के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कृषि विभाग कृषि यंत्र व उपकरण खरीदने के लिए 5 हजार रुपए तक का अनुदान देगा। इस योजना का उद्देश्य कार्य कुशलता बढ़ा आत्मनिर्भर बनाया जाना है। जिले में इस योजना में 2794 किसानों को 1 करोड़ 39 लाख 70 हजार रुपए के यंत्र व उपकरण दिए जाने है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र लांबा ने बताया कि कृषि योग्य भूमि नहीं होने वाले किसान ही इस योजना में पात्र होंगे। इस योजना मोबाइल व बैंक खाता जनाधार से जुड़ा होना चाहिए। जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर लक्ष्य तय कर ऐसे किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत पर गठित कमेटी द्वारा चयनित श्रमिकों को राज किसान पोर्टल के माध्यम से जनाधार से आवेदन करना होगा। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद लाभार्थी पंजीकृत फर्मों से 45 दिन के भीतर कृषि यंत्र व उपकरण खरीद सकेंगे। इसके बाद सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन कर उनके खाते में 5 हजार की अनुदान राशि ऑनलाइन स्थानांतरित करेंगे। इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान : योजना में वी शेप हेवी रेक कम बंड मेकर, 12 दातें की रेक मय हैंडल, उन्नत हैंड हो मय हैंडल, ट्यूबलर मेज शेलर, खुरपी 3 इंजी, हैंड कल्टीवेटर, उन्नत सरेटेड सिकल, मैन्युअल नेपसेक स्प्रेयर 8 लीटर व 16 लीटर, प्रेशर बॉटल स्प्रेयर 2 लीटर, झाड़ी काटने की कैंची, घास काटन की मशीन, ड्रिबलर, टिविन व्हील हो, ग्राउंड नट डिकार्टिकेटर, ग्राउंड नट स्ट्रिपर, काटन स्टॉल्क पुलर जॉ टाइप, सुगरकेन स्ट्रिपर, फ्रूट हार्वेस्टर, व्हील बरो, नवीन डिबलर, रोटेरी डिबलर, कोना विडर, इटर से कम इंट्रा रो विडर, ग्रास विड स्लेसर, कॉटन प्लकर बैटरी ऑपरेटेड, ड्रम सीडर, स्टबल कल्वटर, टवीन व्हील हो, रोटरी मेज सेलर, सोलर ऑरेटेड नेपसेक स्प्रेयर सहित 30 से अधिक आधुनिक कृषि यंत्र व उपकरण शामिल है।


