डीग निवासी नीरज अग्रवाल भारत के मॉरिटानिया में अगले राजदूत बने। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नीरज अग्रवाल को मॉरिटानिया में अगले राजदूत बनने का क्रेडेंशियल पत्र िदया। नीरज अग्रवाल डीग के घंटा घर क्षेत्र के निवासी हैं। नीरज अग्रवाल भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश, सऊदी अरब, ओमान, ऑस्ट्रिया, मोरक्को एवं दुबई सहित अनेक देशों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किया है। उनके पिता रमेशचंद अग्रवाल डीग में आढ़त की दुकान चलाते थे। एक सामान्य व्यापारी परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के उच्च शिखर तक पहुंचने तक का सफर तय करने पर परिवार के साथ जिला अग्रवाल महासभा ने खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल यह उपलब्धि अग्रवाल समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि समाज के संस्कार, शिक्षा एवं सेवा वैश्विक मंच पर भी राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। कोविड-19 में दुबई से लगभग 6.5 लाख प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने में अहम भूमिका िनभाई… कोविड-19 महामारी के अत्यंत कठिन समय में अग्रवाल ने दुबई से लगभग 6.5 लाख प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित रूप से स्वदेश भेजने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, जो मानवता, सेवा-भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके अतिरिक्त उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक शाखा में भारत की ओर से निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 25 अंतरराष्ट्रीय चुनावों में भारत को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, वर्ष 2026 में कच्चे हीरे (डायमंड) से संबंधित अंतरराष्ट्रीय निकाय में भारत को अध्यक्षता दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भारत का सशक्त पक्ष रखा है। पासपोर्ट एवं वीज़ा मामलों में भी उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव रहा है, जिससे लाखों भारतीयों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।


