भास्कर संवाददाता|सागर लगातार तीन दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। गुरुवार को दिन-रात के तापमान में हल्का उछाल आया, लेकिन पूर्वानुमान के अनुसार ठंड एक फिर बढ़ने जा रही है, उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और आसमान में दौड़ रही 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली ‘जेट स्ट्रीम’ हवा के कारण आने वाले 2 से 3 दिनों में सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में शीतलहर का असर दिखाई देगा। गुरुवार को हवा में नमी के उतार-चढ़ाव ने भी मौसम बदलने के संकेत दे दिए हैं।


