​​​​​​​झारखंड में 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट:13 तक तेज ठंड और धुंध का रहेगा असर, 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में तेज गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो से तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड मौसम विभाग ने सुबह-शाम के वक्त घर से बाहर निकलने वालों को सजगता बरतने को कहा है। झारखंड में शीतलहर की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी रहेगा। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 13 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में बर्फबारी हुई है। वहां से जो ठंडी हवा आ रही है, वह लगातार जारी है। यही वजह है कि तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो पा रही है। रांची समेत 6 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट वहीं, मौसम विभाग ने 9 जनवरी को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। साथ ही राज्य में कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति भी बनी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *