सीएम आवास में साल का पहला जनदर्शन:1950 आवेदन आए, साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइ-साइकल, व्हीलचेयर बांटे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास पर इस वर्ष के पहले जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 1950 आवेदन आए। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को तत्काल ट्राइ-साइकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र दिए। महासमुंद की लकवाग्रस्त बसंती साव को इलाज के लिए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से 5 लाख रुपए मंजूर किए गए। तात्यापारा निवासी श्रमिक हनुमंत राव का राशन कार्ड बनवाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशीलता ही सुशासन का आधार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *