रोका गया रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन का काम:पोंगल को देखते हुए रेलवे का फैसला, अब अपने पूराने शेड्यूल पर चलेगी विशाखापत्तनम–रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर

ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में प्रस्तावित अपग्रेडेशन कार्य के चलते कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि पोंगल पर्व को देखते हुए एलएचएस (LHS) ब्लॉक को रद्द कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब विशाखापत्तनम–रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग–विशाखापत्तनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी। ये ट्रेनें नियमित समय पर चलेंगी त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत रेलवे के इस निर्णय से पोंगल पर्व के दौरान यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिली है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *