सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, 6 डिग्री से नीचे आया पारा

अगले तीन दिन और गिरेगा तापमान, रविवार की सुबह रहेगी और सर्द गुरुवार सीजन का सर्द दिन रहा। रात को कोहरा आ गया था, जो सुबह और घना हो गया। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने पाले की स्थिति बना दी। गुरुवार को न्यूनतम 5.9 डिग्री और अधिकतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार के मुकाबले दिन का तापमान तो बढ़ा लेकिन रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। दिन में करीब 12.30 बजे आज धूप के दर्शन हो गए। जिससे दिन का तापमान बुधवार के मुकाबले करीब एक डिग्री बढ़ गया। इससे लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार को दिन मंें धूप मात्र दो घंटे के लिए ही निकली थी। गुरुवार को धूप में कुछ गर्मी थी मगर सर्द हवाएं उसे भी बेअसर कर रही थीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और कोहरा रहने की चेतावनी दी है। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान के घटने और अधिकतम तापमान के बढ़ने का अनुमान है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार और ठंडे होंगे। जबकि दिन में अच्छी धूप होने के कारण दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *