चिरमिरी | गेल्हापानी फिल्टर प्लांट से वाटर पम्प व बिजली के उपकरण चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ एसईसीएल कर्मचारी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि डोमनहिल उड़िया दफाई निवासी अशोक (54 वर्ष) गेल्हापानी वाटर फिल्टर प्लांट में कार्यरत है। घटना वाले दिन 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे गेल्हापानी 4 नम्बर पम्प व विद्युत सब स्टेशन के पास दो लोगों को पकड़ा गया। सलवा निवासी मो. कासिम व सोंस निवासी राजेंद्र दास को पकड़ा गया है। इन दोनों ने वाटर फिल्टर प्लांट व विद्युत सब स्टेशन से बिजली चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।


