बैकुंठपुर | एसईसीएल क्षेत्रीय चिकित्सालय चरचा कालरी में पदस्थ डॉ. अशोक कुमार विराजी को विदाई दी गई। क्षेत्रीय मुख्यालय में कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ने विदाई समारोह का आयोजन किया। उन्हें शॉल व श्रीफल भेंटकर विदाई दी। विदाई समारोह में डॉ. विराजी ने चरचा कालरी में काम करने के दौरान अपने अनुभव साझा किया। इस दौरान जीएम बीएन. झा ने कहा कि डॉ. बिराजी अपनी चिकित्सकीय सेवाओं के अलावा सामाजिक कार्य समेत खेलकूद गतिविधियों में भरपूर योगदान दिया। इसका लाभ क्षेत्रवासियों और हम सभी को लम्बे समय तक याद रहेगा। कार्यक्रम में कोल माइंस एसोसिएशन बैकुंठपुर क्षेत्र के अध्यक्ष एके. सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर चरचा सह क्षेत्र प्रबंधक जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, सोनक पुरिया, एके. सिंह, जीपी. सोनी, सुशील चौधरी, एमके. बेलदार आदि मौजूद रहे।


