4 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी नकद और सोने का लॉकेट ले गए

भास्कर न्यूज | रामानुजगंज नगर में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की। चोर नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित एक ब्यूटी पार्लर का ताला तोड़कर 3 हजार रुपए नकद व सोने का लॉकेट ले गए। वहीं वार्ड क्रमांक. 1 पेट्रोल पंप रोड पर कोरियर कंपनी का ताला तोड़कर रुपए रखने वाला गल्ला ले गए। गनीमत रही कि उसमें रुपए नहीं थे। दो और दुकान के ताले टूटे पर दुकान में रुपए नहीं मिलने से चोर चोरी नहीं कर सके। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार बीती रात 1 बजे पेट्रोल पंप रोड स्थित कोरियर कंपनी का ताला तोड़कर चोर रुपए रखने वाला गल्ला ले गए पर उसमें रुपए नहीं थे। वहीं सुबह 4 बजे नगर पालिका कार्यालय के सामने रूपायन ब्यूटी पार्लर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 3 हजार व सोने का लॉकेट ले गए। इसी तरह आरके कंप्यूटर का एक ताला तोड़े पर दूसरा नहीं तोड़ सके। बगल के दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी फुटेज की जांच की। कैमरे में कैद हुए चोर चोरी करने से पहले चोर ने नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित दुकानों के बाहर लगे एक सीसी कैमरा को तोड़ा पर दूसरे पर उसकी नजर नहीं जा सकी, जिसमें वह कैद हो गया। नगर पालिका के सामने स्थित दुकानों के सामने से पूरी रात वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं यहां से थाने की भी दूरी महज 500 मीटर के करीब है। ऐसे में यहां वारदात होने के बाद चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *