दोनों पत्नियों ने पति को छोड़ा तो कर ली खुदकुशी

राजपुर | बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम दुप्पी में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान ग्राम दुप्पी निवासी संफत लाल गोंड (40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संफत लाल का संबंध एक अन्य महिला के साथ था। जिसे लेकर वह भाग गया। इस घटना के बाद उसकी पहली पत्नी ने पंचायत में बैठक बुलाई। यहां उसने पहली पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। कुछ समय बाद उसकी दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा और फांसी लगा ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *