“पोषण सुरक्षा से सुपोषण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

झालावाड़| महिला एवं बाल विकास विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द््र झालावाड़ की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें 40 आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष झाझड़िया ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि किस तरह पोषण वाटिका हर घर आंगन में पोषण सुरक्षा से सुपोषण सुनिश्चित करने में विशेष भूमिका निभाती है। प्रशिक्षण प्रभारी एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. तुलिका आचार्य ने पोषण सुरक्षा, सुपोषण एवं पोषण वाटिका के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही हर एक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका जिसमें सभी प्रकार की मौसमी सब्जियां, फल एवं औषधीय पौधे लगाने की जानकारी दी। जिनका उपयोग बच्चों के भोजन में कर पोषण स्तर में वृद्धि की जा सकती है। प्रशिक्षण बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र पर स्थित पोषण वाटिका का भ्रमण एवं उसको विकसित करने की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *