खेलो-इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स; हजार+ अधिक खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल:इनमें 900 से अधिक रायपुर और बिलापुर के, सरगुजा-कोंडागांव से सिर्फ 23-23 खिलाड़ी पहुंचे

खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के चयन को लेकर प्रदेशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तीन दिन तक चले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में एक हजार से अधिक जनजातीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ये ट्रायल 6 से 8 जनवरी के बीच रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए गए। इन दो दिनों में 7 खेलों के लिए हुआ चयन ट्रायल हुए। रायपुर में कुश्ती, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और हॉकी का ट्रायल हुआ। वहीं बिलासपुर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के लिए ट्रायल लिया गया। रायपुर में 558 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में कुश्ती, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के ट्रायल हुए, जबकि सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी के ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें रायपुर से कुल 558 खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल हुए। जिनमें 355 पुरुष और 203 महिला खिलाड़ी​​​​​​​ शामिल रहीं। जिलेवार बड़ी भागीदारी राज्य के लगभग सभी जिलों से अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। जशपुर से सबसे ज्यादा 92 खिलाड़ी, बालोद से 55, कांकेर से 51, कबीरधाम से 36, बस्तर और सुकमा से 31-31, नारायणपुर से 27, सरगुजा और कोंडागांव से 23-23 खिलाड़ी शामिल हुए। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कोरिया, सूरजपुर समेत अन्य जिलों से भी खिलाड़ियों की भागीदारी रही। रायपुर में फुटबॉल का रहा दबदबा रायपुर में खेलवार भागीदारी की बात करें तो सबसे ज्यादा फुटबॉल में 333 खिलाड़ियों ने, हॉकी में 148 खिलाड़ियों ने, वेटलिफ्टिंग में 40 खिलाड़ियों और कुश्ती में 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिलासपुर में 470 खिलाड़ियों ने आजमाया दम बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में तीरंदाजी और एथलेटिक्स, जबकि सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में तैराकी के ट्रायल आयोजित किए गए। यहां कुल 470 खिलाड़ियों ने राज्य टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश की। अधिकारियों और खेल संघों की रही सक्रिय भूमिका चयन ट्रायल के दौरान विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। चयनित खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *