कर्नाटक में प्रतिबंधित रसायन मिलने के बाद जांच के निर्देश:अंडे में घातक नाइट्रोफ्यूरान का डर… मप्र में 40 से ज्यादा सैंपल लिए गए

कर्नाटक की एक कंपनी के अंडों में प्रतिबंधित रसायन नाइट्रोफ्यूरान मिला है। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पूरे देश में अंडों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में सभी जिलों से अंडों के नमूने लिए जा रहे हैं। प्रयोगशाला में जांच के बाद यदि इनमें खतरनाक केमिकल मिलने की पुष्टि होती है, तो प्रदेश भर में लीगल सैंपल लिए जाएंगे। गुरुवार को खरगोन और रीवा समेत कई जिलों से करीब 40 सर्विलांस नमूने एकत्र किए गए हैं। इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है। दरअसल, एफएसएसएआई ने यह कदम कर्नाटक में एगोज कंपनी के अंडे की जांच में के बाद उठाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बाजार में बिक रहे कुछ अंडों में प्रतिबंधित एंटीबायोटिक नाइट्रोफ्यूरान समूह की दवाओं के अवशेष पाए गए हैं। ठंड में रोजाना भोपाल और 200 किमी के दायरे में 10 लाख अंडों की खपत होती है। शरीर में टूटता नहीं, जमा होता है नाइट्रोफ्यूरान… इसलिए ये खतरनाक भास्कर एक्सपर्ट – संदीप विक्टर, फूड एनालिस्ट, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, भोपाल मप्र में अंडों में एंटीबायोटिक मिलें है या नहीं ?
अभी एहतियात के तौर पर सैंपल ले रहे हैं। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि यहां के अंडों में कोई प्रतिबंधित एंटीबायोटिक है या नहीं है। फिर भी यहां का अंडा सुरक्षित है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभी अंडा खाने से कोई दिक्कत तो नहीं होगी ?
कर्नाटक में किसी अंडे में नाइट्रोफ्यूरान एंटीबायोटिक मिला है। यहां पर ऐसा अभी कुछ नहीं मिला है। इसलिए अभी तक कोई दिक्कत नहीं है। आम लोग कैसे जानें कि अंडा ताजा है या नहीं?
अंडा ताजा या नहीं इसकी पहचान आसानी से कर सकते हैं। यदि अंडा पुराना होगा तो पानी में डूबेगा नहीं। जबकि, फ्रेश अंडा डूब जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *