बदलता मौसम:गर्मी का आभास होने लगा, दिन का पारा 28.2 डिग्री

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानों में शीतलहर का दौर थमा है। शहर में मंगलवार को अधिकतम पारा 1.4 डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री रह गया। अभी भी यह सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। इस महीने इसका औसत 24.5 ही है। रात भी सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर रही, जब तापमान 0.3 डिग्री की मामूली नरमी के साथ 9 डिग्री दर्ज हुआ। इसका औसत 7.6 डिग्री है। सुबह से मौसम खुला रहा। दोपहर में ऊनी कपड़े-जैकेट मानो चुभने लगे। डबोक में अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा। इसमें बीते 24 घंटे में क्रमश: 1.4 और 0.3 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका ज्यादा प्रभाव जयपुर व भरतपुर संभाग में रहेगा। उदयपुर में पारे में मामूली गिरावट आएगी। यहां फिलहाल तेज ठंड का सिस्टम नहीं बन रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *