भास्कर न्यूज | जांजगीर इस सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप तेज रहेगी। दिन के साथ ही रात में भी ठंड कम पड़ेगी। सोमवार से अधिक तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। आसमान में बादल छंटते ही दिन के तापमान बढ़ गया है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आस पास रहा है। दिन में तेज धूप और रात में पड़ रही ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के इस सप्ताह ठंड में कमी आएगी, लेकिन अगले सप्ताह फिर से तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। फिलहाल मौसम साफ रहने वाले है। पिछले दो दिन से सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह से धूप निकली, दोपहर में धूप की चमक बरकरार रही। हालांकि हवा चलने के कारण गर्मी कम महसूस हुई। अभी रात और सुबह के समय में ठंड का असर जरूर है। ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह 8 बजे तक गर्म कपड़ों का है सहारा रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। इस वजह से रात में ठंड कम थी। हालांकि सुबह ठंड लोगों को परेशान किया। ठंड से बचने के लिए सुबह 8 बजे तक गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सोमवार को मौसम ऐसा ही रहा। रात में गर्मी और सुबह-सुबह तेज ठंड महसूस हुई।


