इटली से आई लुक्रेशिया ने अपनाया सनातन धर्म:माघ मेले में गुरू से दीक्षा ली, बोलीं- सनातन ने मेरे जीवन को नई दिशा दी

प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला चल रहा है। यह मेला सनातन धर्म का एक बड़ा प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से प्रभावित होकर इटकी की रहने वाली लुक्रेशिया माघ मेले में पहुंची हैं।लुक्रेशिया 21 साल की हैं। उन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वह अपने गुरु के सान्निध्य में दीक्षा ग्रहण कर रही हैं। संगम लोअर मार्ग स्थित नैमिशारण्य आश्रम में रह रहीं लुक्रेशिया जय सियाराम, जय सीताराम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ मंत्रोच्चार सीख रही हैं। उनकी साधना और श्रद्धा लोगों को आकर्षित कर रही है। माघ मेले में साधु-संतों के साथ लुक्रेशिया भी साधना में लीन हैं। आश्रम में वह हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती हैं। साथ ही भक्ति गीतों व मंत्रों का अभ्यास करती हैं। विदेशी पहनावे के बावजूद उनके विचार और भाव पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रचे-बसे दिखाई देते हैं। पहले तीन तस्वीरें देखिए…. सनातन धर्म ने जीवन को समझने की नई दिशा दी लुक्रेशिया ने कहा- सनातन धर्म ने मुझे आंतरिक शांति दी है। इसके साथ जीवन को समझने की नई दिशा दी है। मैं तीसरी बार भारत आई हूं। साल 2024 में मैंने राजस्थान की यात्रा की थी। जहां भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से मेरा गहरा जुड़ाव बना। इसके बाद साल 2025 में मैं महाकुंभ के दौरान प्रयागराज पहुंचीं। यहां विशाल जनसमूह और भव्य आयोजन को देखकर मैं अभिभूत हो गई। अब मैं माघ मेले के दौरान वह अपने गुरु के पास आई हूं। अब मैं दीक्षा लेकर सनातन परंपरा को करीब से समझ रही हूं। लुक्रेशिया ने कहा- यह साल मेरे जीवन में एक नई और सकारात्मक शुरुआत लेकर आया है। माघ मेले में रहकर मुझे ध्यान, तप और बिना किसी भौतिक जरूरत के सन्यासी जीवन को समझने का अवसर मिला है। भारतीय परंपरा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहती हूं लुक्रेशिया ने कहा- माघ मेले में मैंने यह भी सीखा कि किस तरह मन और आत्मा को शुद्ध रखा जा सकता है। संगम तट पर साधना और गुरु के मार्गदर्शन में रहते हुए मैं अपनी सारी परेशानियों और नकारात्मक विचारों को पीछे छोड़ पाई। माघ मेले का वातावरण, गंगा की पवित्रता और साधु-संतों का सान्निध्य मेरे भीतर से सबकुछ बदल रहा है। लुक्रेशिया ने कहा- अब मैं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहती हैं। महाकुंभ के दौरान दीक्षा ली थी गुरु मनमौजी राम पुरी ने बताया कि लुक्रेशिया मेरी शिष्या हैं। वह महाकुंभ मेले के दौरान मेरे पास आई थीं, तभी से सनातन धर्म के बारे में सीख रही हैं। वह हिंदी भाषा भी सीख रही हैं और भारतीय संस्कृति को समझने का प्रयास कर रही हैं। गुरु ने कहा- महाकुंभ के दौरान काफी समय तक वह मेले में उनके साथ रहीं। उसी दौरान उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान मिला, जिसके बाद से वह प्रयागराज को तीर्थराज और गंगा को मां कहकर संबोधित करती हैं। इस बार माघ मेले में वह चार दिन पहले ही पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि लुक्रेशिया के साथ उनके पिता भी आए हुए हैं। दिन के समय वह आश्रम में रहकर साधना और सेवा करती हैं, जबकि शाम को होटल लौट जाती हैं। ​​​​—————— ये खबर भी पढ़ेंः- माघ मेला में थार से दातून बेच रहा यूट्यूबर:साथ में 40-50 लड़कों की टीम, बोला- विदेशियों को 1,000 में दे रहा महाकुंभ में ‘दातून बॉय’ नाम से मशहूर हुए आकाश प्रयागराज माघ मेला में भी पहुंचे हैं। इस बार पूरे भौकाल से दातून बेच रहे हैं। उनके साथ 40-50 लड़कों की टीम भी है, जो जगह-जगह कैंप लगाकर दातून बेच रहे हैं। सभी ने आकाश और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहन रखी है। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *