एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का संचालन गड़बड़ा गया। जिसकी वजह से करीब 400 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को इंडिगो की दो फ्लाइट रद्द रहीं। इसमें जयपुर से चंडीगढ़ की 6ई-7742, जो जयपुर से सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ जाती है। वहीं जयपुर से सुबह 6:55 बजे उदयपुर जाने वाली 6ई-7465 फ्लाइट शामिल है। इन शहरों में खराब मौसम और संचालन कारणों के चलते एयरलाइंस ने दोनों फ्लाइट रद्द की गई है। ऐसे में इन शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को जबरदस्त परेशान होना पड़ा। इसी प्रकार इंडिगो की कोलकाता की फ्लाइट 6ई-207 1.20 घंटे लेट हुई। ये फ्लाइट जयपुर से सुबह 7:35 बजे कोलकाता जाती है, जो सुबह 8:55 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो सकी। वहीं स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट एसजी-251 के यात्री भी बुधवार रात को एयरपोर्ट पर परेशान हुए। दरअसल फ्लाइट जयपुर से रात 12:50 बजे मुंबई जाती है। लेकिन फ्लाइट 3.20 घंटे लेट गुरुवार अल सुबह 4:10 बजे मुंबई रवाना हुई।


