फोर के वॉटर प्रोजेक्शन:पानी की बारीक परत से बने जल परदे पर सिनेमाई अंदाज में दिखेंगे खेल

राजधानी की बड़ी झील एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ देश में पहली बार 4के वॉटर प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए किया जाएगा। पानी की बारीक परत से बने जल-परदे पर खेलों को सिनेमाई अंदाज में उकेरा जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव शाम 6 बजे इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि बड़े तालाब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कहा कि यह पहली बार है, जब खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर यूथ गेम्स का आयोजन कर रहे हैं। पानी पर तैरती दिखेंगी तस्वीरें शुभारंभ समारोह में फ्लोटिंग स्टेज से 4के वॉटर प्रोजेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा। पानी की बारीक परत से बने जल-परदे पर खेलो एमपी यूथ गेम्स की थीम, लोगो और खेल भावना को सिनेमाई अंदाज में उकेरा जाएगा। ऐसा प्रतीत होगा मानो तस्वीरें पानी पर तैर रही हों। हाई-क्वालिटी विजुअल्स के साथ आकर्षक फायरवर्क, टॉर्च लाइटिंग और करीब 20 फीट ऊंची ‘लार्जर दैन लाइफ’ जर्सी समारोह को यादगार बनाएगी। इस तरह चार चरणों में होंगी 28 खेल प्रतियोगिताएं यह है 4के वॉटर प्रोजेक्शन 4के प्रोजेक्शन एक अत्याधुनिक हाई-रिजॉल्यूशन विजुअल तकनीक है, जिसमें बेहद साफ, तेज और डिटेल्ड तस्वीरें दिखाई देती हैं। जब इसे पानी की बारीक परत यानी वॉटर स्क्रीन पर प्रोजेक्ट किया जाता है, तो दृश्य और भी रोमांचक हो जाता है। छोटी से छोटी चीज भी साफ दिखाई देती है। रंग ज्यादा गहरे, जीवंत और प्रभावशाली नजर आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *