विधायक गोपाल शर्मा की नई किताब ‘मेरी मुलाकातें’ 1:कहा- पाठकों को इतिहास के कई अहम पन्नों से रूबरू कराएगी

जयपुर में सिविल लाइंस विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा की नई किताब ‘मेरी मुलाकातें’ का विमोचन 10 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने जा रहा है। इस समारोह में राजनीति और धर्म जगत के कई दिग्गज एक मंच पर दिखाई देंगे। महानगर टाइम्स मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में डॉ. शर्मा ने पुस्तक की विषयवस्तु और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह किताब उनके लंबे पत्रकारीय जीवन के दौरान देश-दुनिया की अहम शख्सियतों के साथ हुए संवाद का एक अहम दस्तावेज है। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सान्निध्य में यह आयोजन संपन्न होगा। जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का आशीर्वचन प्राप्त होगा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह भी इसमें विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब की भूमिका राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने लिखी है। विधायक गोपाल शर्मा ने बताया कि ‘मेरी मुलाकातें’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत चार प्रधानमंत्रियों और मोहन भागवत सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार सरसंघचालकों के साथ हुई उनकी मुलाकातों के अनछुए किस्से शामिल हैं। इसमें राजनीति के अलावा अध्यात्म, खेल, सिनेमा और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हस्तियों के साक्षात्कार और संस्करणों को भी पिरोया गया है। पाठकों को इतिहास के कई अहम पन्नों से रूबरू कराएगी
डॉ. शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को इतिहास के कई अहम पन्नों से रूबरू कराएगी, जिसे लेकर पत्रकारिता और साहित्य जगत में काफी उत्सुकता है। 10 जनवरी को झालाना स्थित आरआईसी में होने वाले इस लोकार्पण समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां साहित्य और राजनीति के इस संगम का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *