मुख्य सचिव ने किया सिंहस्थ का रिव्यू:3 विभागों के काम धीमे, CS बोले- जल संसाधन से सीखो

सिंहस्थ की तैयारियों के कामों का रिव्यू कर रहे मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन ने तल्ख लहजे में तीन विभागों पर्यटन, पीडब्ल्यूडी और नगरीय विकास एवं आवास विभाग (अर्बन) को कहा कि वे अपने विभाग के कामों की गति बढ़ाएं। जल संसाधन के सभी कामों की मंजूरी हो गई है। काम शुरू हो गए हैं। यह सिंहस्थ से काफी पहले पूरे भी हो जाएंगे, लेकिन आपके धीमी गति से चल रहे हैं। सीएस ने गुरुवार को मंत्रालय में यह रिव्यू किया और कहा कि अब साप्ताहिक समीक्षा की जाए और यह भी तय हो कि निश्चित अवधि से पहले सिंहस्थ के काम हों। सीएस ने कहा कि सिंहस्थ में जितने भी नए काम प्रस्तावित हैं, उनका स्पॉट निरीक्षण उज्जैन संभाग के प्रभारी व अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा व अपर मुख्य सचिव संजय दुबे 11 जनवरी को करेंगे। विभागों का रिपोर्ट कार्ड
बैठक में 10 विभागों के कुल 13 हजार 806 करोड़ के कामों का रिव्यू हुआ। इनके कुल 156 काम उज्जैन व आसपास होने हैं। इसमें से अभी 125 काम ही प्रारंभ हो पाए हैं। करीब 17 काम टेंडर प्रक्रिया में हैं। कान्ह नदी के पांच बैराजों का काम सबसे तेजी से चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *