चौथ माता मेले में चौथे दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित:बनेठा की रानी पहले, बिजली दूसरे और बसंती तीसरे स्थान पर रही

चौथ माता मेले के चौथे दिन चौथ का बरवाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले सहित अन्य राज्यों से घुड़सवारों ने भाग लिया। बनेठा की झोपड़ियां की रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मध्य प्रदेश और बंजारी के घोड़े दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ग्राम पंचायत की ओर से विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। दूर दराज से पहुंचे घुड़सवार गुरुवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुबह से ही दूर दराज क्षेत्रों से घुड़सवारों का पहुंचना शुरू हो गया। जिले के साथ साथ अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने घुड़दौड़ में हिस्सा लिया। दोपहर ढाई बजे शुरू हुई प्रतियोगिता दोपहर करीब ढाई बजे ग्राम पंचायत प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों की एक कमेटी बनाकर प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई गई। इसके बाद घुड़दौड़ मुकाबले आयोजित किए गए। बनेठा की रानी ने हासिल किया पहला स्थान प्रतियोगिता में बनेठा की झोपड़ियां निवासी मुकेश ने अपनी घोड़ी रानी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बंजारी के देवलाल गुर्जर ने तीसरा स्थान हासिल किया। नगद पुरस्कार देकर किया सम्मान विजेताओं को ग्राम पंचायत की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर 5100 रुपए, दूसरे स्थान पर 3100 रुपए और तीसरे स्थान पर 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार ग्राम विकास अधिकारी मुकेश गुर्जर, वार्ड पंच छीतर लाल सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किए। खेल मैदान में रही भीड़ घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए खेल मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने पूरे आयोजन को देखा और आनंद लिया। चौथ का बरवाड़ा में हर साल चौथ माता मेले के दौरान इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *