6 अफसरों की कटेगी सात दिन की सैलरी:5 तहसीलदार समेत 22 को नोटिस, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण ने करने पर कार्रवाई

सतना। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतोषजनक निराकरण न होने पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने जनपद पंचायत के पांच अधिकारियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला लेखा प्रबंधक का सात दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसके अतिरिक्त, डीपीसी, पीएचई और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री समेत पांच तहसीलदारों सहित कुल 22 अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन अधिकारियों की सैलरी कटेगी
जिन अधिकारियों का सात दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है, उनमें जनपद पंचायत रामपुर के खंड अधिकारी महेश शर्मा, मझगवां के छोटेलाल शुक्ला, उचेहरा के राजनीश जैसवाल, मझगवां जनपद के पीएम आवास योजना के समन्वयक विजय जायसवाल, नागौद के कृष्ण कुमार सिंह और एनएचएम के जिला लेखा प्रबंधक सुभाष चंदेल शामिल हैं। कलेक्टर ने की कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन की वर्चुअल समीक्षा की थी। इस समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति नहीं पाई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिन 22 अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी, नागौद, उचेहरा, रामपुर, कोटर और बिरसिंहपुर के तहसीलदार, पीएचई और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री शामिल हैं। इन अफसरों को मिले नोटिस
इसके अलावा, पीएचई के सोहावल, मझगवां, नागौद, उचेहरा, रामपुर और सतना के सहायक यंत्री, नगर निगम के उपयंत्री विद्यानिवास बागरी और सहायक यंत्री मनीष वर्मा को भी नोटिस दिए गए हैं। ऊर्जा विभाग के विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री नवीन कुमार निगम, हेमराज सेन, अनिल कुमार गर्ग, प्रभाकर सिंह, प्रवीण वर्मा और अनुराग पाण्डेय को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *