शाजापुर में 3 दिन बाद फिर छाया घना कोहरा:सुबह कोहरे से घटी विजिबिलिटी; विशेषज्ञ बोले-अगले हफ्ते भी ठंड रहने की संभावना

मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है। शाजापुर में नए साल की शुरुआत घने कोहरे से हुई थी, और तीन दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह शाजापुर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार एक हफ्ते ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय इसी तरह की ठंड बनी रहने की संभावना है। उनके अनुसार, शाजापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा था। इस दौरान आद्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पूर्वी दिशा से औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह करीब 9 बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरा छंटने लगा, जिससे लोगों को ठंड और कोहरे से कुछ राहत मिली। इसके बाद बाजारों और सड़कों पर धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *