विधायक गोपाल-शर्मा की पुस्तक ‘मेरी-मुलाकातें’ का 10 जनवरी को विमोचन:राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और विधानसभा अध्यक्ष करेंगे लोकार्पण; भगत सिंह के भतीजे भी रहेंगे मौजूद

सिविल लाइंस विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा की नई पुस्तक ‘मेरी मुलाकातें’ का भव्य विमोचन समारोह शनिवार, 10 जनवरी को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिसमें राजनीति, साहित्य और धर्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी। इस संबंध में गुरुवार को महानगर टाइम्स मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक गोपाल शर्मा ने पुस्तक की विषयवस्तु और आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक उनके लंबे और समृद्ध पत्रकारिता जीवन के दौरान देश-दुनिया की प्रमुख हस्तियों के साथ हुई मुलाकातों और संवादों का दस्तावेज है। विमोचन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का आशीर्वचन भी समारोह को प्राप्त होगा। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह की विशेष उपस्थिति भी रहेगी। पुस्तक की भूमिका राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने लिखी प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की भूमिका राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने लिखी है। गोपाल शर्मा ने बताया कि ‘मेरी मुलाकातें’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित चार प्रधानमंत्रियों, मोहन भागवत समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार सरसंघचालकों से जुड़ी उनकी मुलाकातों के रोचक और अनछुए संस्मरण शामिल हैं। पुस्तक में राजनीति के साथ-साथ अध्यात्म, खेल, सिनेमा और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी प्रमुख हस्तियों के साक्षात्कार और अनुभव भी संकलित किए गए हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को इतिहास के कई अहम पन्नों से रूबरू कराएगी और इसे लेकर पत्रकारिता व साहित्य जगत में खासा उत्साह है। 10 जनवरी को झालाना स्थित आरआईसी में होने वाले इस लोकार्पण समारोह होगा 10 जनवरी को झालाना स्थित आरआईसी में होने वाले इस लोकार्पण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां साहित्य और राजनीति के इस विशेष संगम के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *