हनुमानगढ़ में 2 बाइक चोरी:सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, बढ़ती वारदातों से लोगों में आक्रोश

हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को टाउन और जंक्शन थानों में बाइक चोरी के 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। जंक्शन थाना में दर्ज मामले के अनुसार, गुरूसर निवासी वकील सिंह ने बताया कि वह 2 जनवरी को किसी काम से हनुमानगढ़ आए थे। उन्होंने अपनी बाइक श्यामसिंह कॉलोनी में खड़ी की थी। दोपहर करीब 2:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक चुरा ले गया।
वकील सिंह ने अपने स्तर पर बाइक ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह, टाउन थाना में वार्ड 26, हनुमानगढ़ टाउन निवासी मनोज कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 36 से उनकी बाइक कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *