राजनांदगांव में भाजपा नेता शराब बेचते गिरफ्तार:69 पाव देसी शराब बरामद, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई

राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजाखुज्जी में सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से राजीव गिरी गोस्वामी उर्फ राजू गिरी गोस्वामी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 69 पाव देसी शराब बरामद की गई। आरोपी लंबे समय से इलाके में शराब कोचिया का काम कर रहा था। अन्य कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार जिससे स्थानीय महिलाएं काफी परेशान थीं। इस कार्रवाई के बाद गांव की महिलाओं ने डोंगरगांव पुलिस का धन्यवाद किया। इसी दिन ग्राम साल्हे मार्ग पर हुई एक अन्य कार्रवाई में नुतन कुमार सिन्हा को 35 पाव देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 104 पाव (18.720 बल्क लीटर) अवैध देसी शराब जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत 8,320 रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *