मैहर में पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक ने किया सुसाइड:आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा; 4 पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र में पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने गुरुवार देर रात फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और वीडियो भी बनाया। सुसाइड नोट और वीडियो उसने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आज शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। 4 लोगों पर ब्लैकमेल करने, झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप मृतक की पहचान अनंतराम पटेल के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में अनंतराम ने चार लोगों पर ब्लैकमेल कर झूठे मामलों में फंसाने और 5 लाख रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने अमरपाटन थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी नोट में लिखा है। परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोका अनंतराम पटेल का शव सड़क किनारे एक कदम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि देर रात पुलिस अनंतराम को उसके घर से थाने ले गई थी, जबकि आज सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *