बोकारो में कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित:जू में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम, भालू के बाड़े में रूम हीटर की व्यवस्था

बोकारो में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोग आवश्यक कार्यों के बाद जल्द ही घरों में दुबक जा रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इस भीषण ठंड के मद्देनजर बोकारो के जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में जंगली जानवरों के बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) और चिड़ियाघर प्रबंधन के सहयोग से जानवरों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हिरण सहित अन्य जानवरों के लिए अलाव का इंतजाम उद्यान में रह रहे चार तेंदुओं (लेपर्ड) के बाड़ों में रूम हीटर लगाए गए हैं ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। भालू के बाड़े में भी रूम हीटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हिरण सहित अन्य जानवरों के लिए अलाव का इंतजाम किया गया है। जानवरों को जमीन की ठंड से बचाने के लिए लकड़ी के पटरे बिछाए गए हैं ताकि वे सीधे ठंडी जमीन पर न बैठें। इस उद्यान में जलहस्ती, विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और बंदर भी हैं, जिनके लिए भी ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था की गई है। जानवरों को उचित मात्रा में विटामिन भी दिए जा रहे जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. जी. चक्रवर्ती ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए जानवरों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हीटर लगाने के साथ-साथ जानवरों को उचित मात्रा में विटामिन भी दिए जा रहे हैं, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भीषण ठंड में भी जंगली जानवर सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *