दतिया के मेन बाजार में नल कनेक्शन विवाद, वीडियो:बहस के बाद मारपीट की, मामले में तीन पर केस दर्ज

दतिया के कस्बा इंदरगढ़ के मेन बाजार में नल कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक को महिला और पुरुषों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सामने आया है। हालांकि यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। विवाद किस बात को लेकर हुआ पुलिस के अनुसार, मेन बाजार निवासी बंटी गुप्ता (40) का नल कनेक्शन लगाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले राकेश लक्षकार, चिल्ली लक्षकार और एक अन्य व्यक्ति से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान इन लोगों ने बंटी गुप्ता के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने की कार्रवाई घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की जांच अभी चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *